Home Join Reporter Login Admin Login About Us Contact Us Our Team Post A News Send News Gallery Find Reporter Pay Online Privacy Policy Disclaimer

कृषि विज्ञान केंद्र, व एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन : अश्वनी कुमार चौहान की रिपोर्ट

Date:

Share post:

कृषि विज्ञान केंद्र, व एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता
अश्वनी कुमार चौहान

वाराणसी
मिर्जामुराद । क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित केवीके पर मंगलवार के दिन कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी एवं एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में “खाद प्रसंस्करण, वर्मी कम्पोस्ट एवं नैनों यूरिया” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक कृषि- महेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर ए.के. सिंह -उप निदेशक कृषि एवं ज़िला कृषि अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र द्वारा खेती किसानी में किए जाने वाले प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं परीक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानो को केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक कृषि डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वृक्षरोपण करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने केंद्र को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु शुभकामना दिया। अध्यक्षयी संबोधन करते हुए पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह ने जैविक खेती के प्रति किसानो को जागरूक करते हुए गुडवत्तायुक्त उत्पाद तैयार करने की बात कही। डॉक्टर सिंह ने फूल के किसान गुलाब पटेल का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने एक एकड़ की फूल की खेती से पाँच लाख की आय प्राप्त किया है। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक कृषि डॉक्टर ए.के. सिंह ने करते हुए केंद्र के वैज्ञानिको को ढेर सारी शुभकामना व्यक्त किया तथा पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति सचेत किया। मंच संचालन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक/ कर्मचारी श्रीप्रकाश, डॉक्टर मनीष, डॉ. अमितेश, डॉ. राहुल, डॉ. प्रतीक्षा, राणा पीयूष, अरविंद गौतम एवं नागेन्द्र सहित कुल 75 किसानो ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश हवा में, आबादी भूमि पर कब्ज़ा | प्रयागराज न्यूज़

फूलपुर में दबंग के आगे बेबस पुलिस, एसडीएम के आदेश भी हवा में आबादी भूमि पर कब्ज़ा, योगी सरकार...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन : शमशाद खान की रिपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में नई कमेटी का गठन संदीप तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष, पवन पटेल बने सचिव प्रयागराज।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का...

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजी

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चौका लगाया, कमिश्नर सौम्या ने की बल्लेबाजीइलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का मीडिया कप 2025 सम्पन्नग्रीन...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने की चुनाव की घोषणा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब वर्ष 2026 का चुनाव घोषित। संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने चुनाव की घोषणा की। 7 दिसम्बर...